गाजियाबाद: एसएसपी ने किया थाना विजयनगर का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए थानों के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में बुधवार को थाना विजय नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय संपत्ति, मालखाना, अभिलेखों की गुणवत्ता, परिसर की साफ-सफाई आदि की जांच-पड़ताल की गई।
गाजियाबाद में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी थाने के निरीक्षण के लिए एक संयुक्त वार्षिक निरीक्षण टीम बनाई गई है। टीम का निर्देशन क्षेत्राधिकारी सुश्री अंशु जैन कर रही हैं। इसी टीम के द्वारा थाना प्रभारी द्वारा प्रस्तुत स्टेटमेंट आदि का सत्यापन किया गया। खुद एसएसपी इस मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, प्रांगण, बैरक की साफ-सफाई को विशेष महत्व दिया गया। मरम्मत कार्य, राजकीय संपत्ति, शस्त्र- कारतूस की स्थिति, अभिलेखों का अवलोकन और रख-रखाव, सीसीटीवी, नक्शे, चार्ट, तख्तियां, डाकबही, गैंगचार्ट, बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों के संबंध में डाटा की अद्यावधिक स्थिति , थाने पर मौजूद असलाह आदि का निरीक्षण किया गया। एसएसपी नैथानी ने थाना प्रभारी को कई तरह के दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने थाने में मौजूद पीड़ितों से भी बातचीत की।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*