गाजियाबाद की पॉश कालोनी राजकुंज में तेंदुआ आने से दहशत

गाजियाबाद। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी में शुमार राजकुंज के निवासी मंगलवार को उस वक्त दहशत में आ गए, जब उन्होंने सडक़ पर तेंदुआ को विचरण करते देखा। तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हो गया। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरे में लेकर तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, राजकुंज कॉलोनी गाजियाबाद की बेहद पॉश कालोनी की श्रेणी में शुमार है। यहां करीब 90 लोगों का आशियाना है और ये सभी हाई प्रोफाइल हैं। यहीं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की उपाध्यक्ष का भी आवास है। इसके अलावा आईएमटी कॉलेज, इंग्रहम इंस्टिट्यूट, जिलाधिकारी और एसपी कार्यालय समेत तमाम सरकारी दफ्तर यहीं हैं। मंगलवार को राजकुंज वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री अजय औदीच्य को कुछ लोगों ने तेंदुआ आने की खबर दी। उन्होंने तत्काल कॉलोनी में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो तेंदुआ विचरण करता दिख गया।
अजय ने बताया कि तेंदुआ ने जीडीए वीसी के यहां तैनात महिपाल नामक एक सफाईकर्मी के पैर पर हमला किया था। वह घायल हेा गया है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और संभावित जगहों पर तेंदुआ की तलाश कर रहे हैं। चूंकि राजकुंज से लगा इंग्राम इंस्टीट्यूट परिसर में घना जंगल है, इसलिए तेंदुआ वहां जा सकता है। वन विभाग की टीम लगातार उसे तलाश है। उधर इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वह घरों में कैद होकर रह गए हैं। पुलिस फ़ोर्स और वन विभाग की टीम तेंदुआ को लगातार तलाश रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*