मुंबई। बंबई हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को 8 जनवरी 2021 तक गिरफ्तार न करने का आदेश जारी किया है। अदालत ने दोनों को 8 जनवरी 2021 को बांद्रा पुलिस स्टेशन में जाकर स्टेटमेंट देने का भी आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि बांद्रा पुलिस स्टेशन ने विवादित ट्विट मामले में पूछताछ के लिए फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली चंदेल को अब तक तीन नोटिस जारी कर चुका है। पुलिस की नोटिस के विरोध में कंगना रनौत ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इस दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की थी। इसी याचिका की सुनवाई मंगलवार को करते हुए हाई कोर्ट ने कंगना व रंगोली की गिरफ्तारी पर 8 जनवरी 2021 तक के लिए रोक लगा दी है।


Leave a Reply