राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शनिवार को कंट्रोल रूम में बैठकर जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वेबिनार बैठक की। उन्होंने डीजी परिपत्र में निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अपराध पर रोकथाम और कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन के लिए विशेष रूप से आगे की रणनीति पर बातचीत की। साथ ही आगामी त्यौहारों और गाजियाबाद में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऑनलाइन बैठक में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी अपने-अपने कार्यालय में मौजूद रहे ।


Leave a Reply