विकास सक्सेना
सूरत। गुजरात के सूरत शहर के पूणा-कुंभारिया रोड स्थित रघुवीर मार्केट एक फिर आग की चपेट में आ गई है। आग सोमवार की देर रात लगी और अब भयानक रूप धारण कर चुकी है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, जबकि दमकल की 45 से अधिक गाड़ियां और पुलिस-फायर कर्मचारियां की कई टीमें आग बुझाने में लगी हैं।
रघुवीर मार्केट में 15 दिन के अंदर आग लगने की यह दूसरी घटना है। आज की आग की घटना भीषण रूप धारण कर चुकी है। मौके पर दमकल की 45 गाड़ियों के अलावा तीन हाइड्रोलिक क्रेन भी मौजूद हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी डाला जा रहा है, लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है बल्कि परिसर की तीसरी और चौथी मंजिल में आग अपना भयावह रूप धारण कर चुकी है। रघुवीर बाजार कपड़ों की थोक मार्केट कही जाती है। आग से यहां बड़ा नुकसान होना माना जा रहा है। खासकर कोम्प्लेक्स की 9वीं और 10वीं मंजिल खाक हो चुकी है। रघुवीर सिलिम सेंटर और उसके आसपास की कपड़ों की अधिकांश दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। खबर लिखने तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply