नई दिल्ली। गोवा की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार मृदुला सिन्हा का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।
मृदुला सिन्हा शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। भाजपा की प्रभावी नेता थीं। उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर बिहार में हुआ था। वह एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा लोक परंपराओं के बारे में भी लिखती रही हैं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मृदुला सिन्हा को जनता की सेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं, जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति में भी व्यापक योगदान दिया। उनके निधन से दु:खी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।


Leave a Reply