गौरव जन कल्याण संस्थान ने मनाया चित्रगुप्त पूजा उत्सव

गौरव श्रीवास्तव
हरदोई। नीर रोड रामनगर स्थित बाबा रामदास आश्रम में श्री चित्रगुप्त मंदिर में गौरव जन कल्याण संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में श्री चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई।
सर्वसमाज के आराध्य, न्यायाधीशों के न्यायाधीश , सम्पूर्ण मानव जाति के भविष्य निर्धारक एवं कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले श्री चित्रगुप्त भगवान का और कलम दवात का पूजन एवं हवन कायस्थ समाज द्वारा विधि विधान से किया गया। तत्पश्चात सभी भक्त जनों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिले के कायस्थों के अलावा सर्व समाज के परिवारों ने भी हिस्सा लिया।
संस्था के सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, श्री कायस्थ सभा हरदोई के महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, कुंजलता श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, श्रष्टि श्रीवास्तव, माधवी श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, आयुश श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, चित्रांश श्रीवास्तव, रामप्रताप श्रीवास्तव, हरी किशोर श्रीवास्तव, हरिप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज खरे, अरविंद सिंह, महेंद्र यादव, आकाश पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*