चंबल नदी में नाव डूबी: 12 की मौत, 4 लापता

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में करीब 45 लोगों से भरी नाव चंबल नदी में डूबने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं। नाव पर कुल 45 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। हादसे की सूचना पर पहुंचे बचाव दल ने 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि 12 लोगों के शव बरामद हुए हैं और चार लोग अभी लापता हैं। शेष 19 लोगों को बचा लिया गया है।
नाव डूबने की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर उज्‍ज्‍वल राठौड़ और पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने घटना पर दुख जताया है। जिला प्रशासन के अनुसार हादसा बुधवार की सुबह करीब 9 बजे गोठड़ा कला गांव के पास हुआ। हादसे के शिकार हुए लोग पुरानी क्षतिग्रस्त नाव में सवार होकर पास के ही कमलेश्वर धाम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। नाव में क्षमता से अधिक लोग शवार थे और इसमें 10 मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे नाव चंबल नदी में कुछ दूर जाकर असंतुलित होकर पलट गई। लोग पानी में बह गये। बचाव व राहत दल लापता लोगों को तलाश रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*