चांदी के सिक्के भेट संपन्न हुआ काव्य-दीपोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन के ट्रू मीडिया स्टूडियो में प्रतिष्ठित चैनल एवं पत्रिका ट्रू मीडिया के तत्वावधान में 24 अक्टूबर 2019 को चांदी के सिक्के भेंट काव्य दीपोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पत्रकार विजय किशोर मानव ने की। मुख्य अतिथि वीके वर्मा शैदी (वरिष्ठ साहित्यकार), डॉ. अलका अग्रवाल (प्रबंधक मेवाड़ इंस्टीटूट), रवि वर्मा (राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ), देवेंद्र देव मिर्जापुरी थे। दीपोत्सव में देवेंद्र देव मिर्जापुरी, वीके वर्मा शैदी, डॉ. चेतन आनंद, बीएल बत्रा अमित्र, श्रीमती शोभा सचान, अलका अग्रवाल, डॉ. अल्पना सुहासिनी, रवि वर्मा ने काव्य पाठ किया। मंच का संचालन बड़े ही मनमोहक अंदाज में डॉ. अल्पना सुहासिनी ने किया। इस मौके पर ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी अतिथियों को पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी साहित्यकारों को रवि वर्मा ने चांदी के सिक्के भेंट कर काव्य दीपोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया। कार्यक्रम के अंत में ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*