फिट रहेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नोएडा। फगली और रागदेश जैसी फिल्म के हीरो मोहित मारवाह को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एथलीमा के आठवे संस्करण में एशियन बिजनेस स्कूल द्वारा प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया। यह घोषणा 50 कॉलेजों के सम्मानित अतिथियों और 2000 खिलाड़ियों की उपस्थिति में की गई, जिन्होंने तीन दिनों के लिए 11 खेलों में भाग लिया। फिट इंडिया एक ऐसी मुहीम है जो भारत के युवाओं को स्वस्थ रहने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए अग्रसर करता है। मोहित मारवाह ने कहा कि एक एक्टर तभी सफल बनता है जब वह अपने आपको पूरी तरह फिट रखे और अपनी हेल्थ के प्रति सजग रहे। मैं चाहे एक टाइम खाना भूल जाऊं, लेकिन वर्कआउट करना कभी नहीं भूलता,  यह मेरी दिनचर्या में सम्मिलित है।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*