राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरदोई। आवास विकास कालोनी हरदोई स्थित गौरव जन कल्याण संस्थान ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया कि कोरोना काल के इस संकट के दौर में सभी को गरीबों व असहाय लोगों की मदद के लिये आगे आना चाहिए।
गौरव जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष गिरीश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा है कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी समाज सेवा है। इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं होता। समाज सेवा अगर नि:स्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है और ईश्वर भी बहुत प्रसन्न होता है। इस अवसर पर संस्थान के सचिव इं० गौरव श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, गोविंद कुशवाहा, गीतांजलि श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply