जागरुकता कार्यशाला में शामिल हुए डॉ राहुल वर्मा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नोएडा। इन्टेररा आईटी सभागार में लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अन्तर्गत जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के सदस्यों ने हिस्सा लिया ।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्रीमती गुंजा सिंह उप जिलाधिकारी जेवर ने उपस्थित लोगों से posh act 2013 के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि विभिन्न कार्यालयों, उद्योगों और संस्थानों में ऐसा माहौल तैयार करना होगा, जिससे वहां कार्यरत महिलाकर्मी स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और समान भाव एवं गरिमा के साथ कार्य कर सकें। साथ ही महिलाकर्मियों से सम्बन्धित शिकायतों का समयबद्ध निष्पक्ष निस्तारण किया जा सके। इस अवसर पर विधि परिवीक्षा अधिकारी जितेंद्र मौर्य , महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*