राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। वैश्विक स्तर पर प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांड, टेक्नो मोबाइल वर्तमान ईपीएल और एफए कप चैंपियन मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के साथ 2016 के बाद से जुड़ा हुआ है। जुलाई 2019 में दोनों साझीदारों ने दिल्ली में हुए एक आधिकारिक समझौता वार्ता में अपनी वैश्विक साझेदारी के विस्तार का फैसला किया था। यह एसोसिएशन अद्भुत रूप से सफल रहा है। टेक्नो मोबाइल और मैनचेस्टर सिटी दोनों ही कंज्यूमर्स को हर दिन क्रमश:अनूठा मोबाइल अनुभव और असाधारण मैचों का आनंद प्रदान करते हुए सर्वोपरि मानते हैं।
अग्रणी स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो मोबाइल, सिटी के साथ अपने इस एसोसिएशन को ज्यादा मजबूती देने के लिए एक और कदम उठा रहा है। इसके तहत वह इंडिया ट्रॉफी टूर 2019 के लिए सिटी का मोबाइल फोटोग्राफी पार्टनर बना है। इस टूर के कार्यक्रम में भारत भर के कई शहर शामिल हैं। यह साझेदारी प्रशंसकों को खेल के जोश का करीब से अनुभव लेने का अवसर देकर ज्यादा से ज्यादा जुड़ाव को बढ़ावा देने में मददगार होगी।
मैनचेस्टर सिटी के रिकॉर्ड-तोड़ 2018/19 सीजन के जश्न की शुरुआत करते हुए मैनचेस्टर सिटी और टेक्नो ने आज मुंबई में ट्रॉफी का सार्वजनिक प्रदर्शन किया। इसके लिए पुरुषों और महिलाओं की ट्रॉफियाँ भारत लाई गई हैं। शहर के केंद्र में स्थित फीनिक्स हाई स्ट्रीट मॉल में मौज-मस्ती से भरे एक लंबे कार्निवाल में फुटबॉल फैंस, खेल के दीवानों और टेक्नो उपभोक्ताओं के बीच ये ट्राफियाँ प्रदर्शित की गईं।
एसोसिएशन के बारे में बोलते हुए ट्रांजिशन इंडिया के सीईओ अरिजीत तालपात्रा ने कहा, “प्रतिष्ठित चैंपियंस क्लब के साथ हमारे जुड़ाव में सीमाओं से परे सफल होने के लिए जरूरी परिपूर्णता, उत्कृष्टता और जुनून शामिल है, जो कि हम दोनों की पहचान है। मैनचेस्टर सिटी ट्रॉफी टूर के साथ सहयोग हमारे लिए खुशी की बात है, क्योंकि यह एक बेहद कामयाब सीजन का जश्न है और आने वाले वर्ष में कहीं बड़ी सफलता के लिए तैयारी का सबब है। हमारी वैश्विक और स्थानीय महत्वाकांक्षाओं को रोशन करने वाली इस रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से हम भारतीय उपभोक्ताओं, प्रशंसकों और इलीट फुटबॉल क्लब के साथ अपने संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
भारत में फुटबॉल प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए टेक्नो ने मुंबई में लीजेंड माइका रिचड्र्स के साथ एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ समारोह का आयोजन किया। मुंबई सेलिब्रेशन स्पोट्र्स क्लब के हजारों युवा और आकांक्षी फुटबॉलरों के साथ एक बेहद श्रमसाध्य कौशल-आधारित गतिविधि के बाद, 11 जोशीले लोगों को खुद लीजेंड से ‘परफैक्ट पेनाल्टी शॉट कैसे लें’ सीखने के एक लाइफ टाइम अवसर के लिए चुना गया। भारत की अपनी पहली यात्रा के बारे में चर्चा करते हुए, सिटी के लीजेंड माइका रिचड्र्स ने कहा, “मैं मैनचेस्टर सिटी के ट्रॉफी टूर के तहत भारत आने के लिए रोमांचित हूं। हमारा उद्देश्य एक प्रामाणिक सिटी एक्सपीरियंस लेकर आना है, जिससे भारत के प्रशंसकों को अपने शहर में ही अपने प्यारे क्लब का अब तक का सबसे करीबी अनुभव लेने का मौका मिल सके। हमें भारत में सिटी के फैंस का अपार समर्थन मिल रहा है और मैं उन सभी के साथ मिलने-जुलने के लिए बहुत बेकरार हूं।”
भारत विश्व स्तर पर टेक्नो मोबाइल के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बाजारों में से एक है। इस नाते यह ब्रांड वैल्यू को लेकर सचेत भारतीय ग्राहकों को किफायती कीमतों पर टॉप फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘कैमन आई4Ó ने 10-हजार के भीतर पहला ट्रिपल रियर कैमरा स्मार्टफोन होने का गौरव हासिल किया और फैंटम 9 ने 14,999 रुपए की प्रतिस्पर्धी कीमत पर सेगमेंट में सबसे पहले 6जीबी रैम, डुअल फ्रंट फ्लैशलाइट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पेश किया। टेक्नो स्पार्क गो इस फैमिली का सुपरस्टार रहा, जो भारत में सबसे किफायती डॉट नॉच डिस्प्ले स्मार्टफोन के रूप में उभरा। इसके अलावा, हाल ही में कैमन 12 एयर 10-हजार के भीतर के पहले और एकमात्र ‘डॉट इन-डिस्प्ले’ कैमरा फोन के रूप में सामने आया।


Leave a Reply