‘मुद्दा 370 -जे एंड के’ का ट्रेलर और म्युजिक रिलीज

-अमित मिश्रा
मुंबई। युवा निर्देशक राकेश सावंत की एक जबरदस्त फिल्म ‘मुद्दा 370, जे एंड के’ का ट्रेलर और म्युजि़क अंधेरी स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में रिलीज किया गया। इस अवसर पर राकेश सावंत, राखी सावंत, सुजाता मेहता के अलावा बॉलीवुड की अनेकों हस्तियां व इस फि़ल्म की पूरी कास्ट व क्रू के लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
निर्माता डॉ. अतुल कृष्ण और भंवर सिंह पुंडीर की इस फि़ल्म की पटकथा दिलीप मिश्र और राकेश सावंत ने लिखी है। फि़ल्म में संवाद निसार अख्तर का है। इस फि़ल्म के मुख्य कलाकार हैं हितेन तेजवानी, नवोदिता अंजली पांडे, मनोज जोशी, राज जुत्शी, जरीना बहाव, पंकज धीर, अनीता राज, मोहन कपूर, सुजाता मेहता, अंजन श्रीवास्तव, भंवर सिंह पुंदिर, शाहबाज़ खान, ब्रिजगोपाल, मास्टर अयान,राखी सावंत,आदिता जैन और तन्वी टंडन। फिल्म के संगीतकार हैं सय्यद अहमद, साहिल मल्टी खान और राहुल भट्ट। गीत लिखे हैं निसार अख्तर, सीमा भट्ट, शाहिद अंजुमन ने तथा गीतों को स्वर दिया है आशा भोसले, शान, पलक मुछाल, असीस कौर, शाहिद माल्या, मुद्दसर अली और दोजन चॅटर्जी ने।
इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक राकेश सावंत ने कहा कि यह फि़ल्म जम्मू कश्मीर में 90 के दशक में ऊपजे हृदयविदारक आतंकवाद और विस्थापित कश्मीरी पंडितों की कहानी को पर्दे पर साकार करने के लिए बनी है। यह उन लोगों के दर्द और पीड़ा की मर्मस्पर्शी कहानी है जो अपनी ही मातृभूमि पर शरणार्थी बनने को मजबूर हो गए थे। एक मुस्लिम लड़की अस्मा और सूरज की प्रेम कहानी के बीच अनुच्छेद 370 और उसके दुष्परिणाम को यह फि़ल्म रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐतिहासिक काम किया है। वो मेरे असली आइडियल और असली स्टार हैं।
निर्देशक राकेश सावंत ने मीडिया को बताया कि यह फिल्म अनुच्छेद 370 के हटने से पूर्व ही बन चुकी थी। कश्मीर घाटी के राजनीतिक पृष्ठभूमि में कश्मीर की भावना, आशा और प्रेम की कहानी को हमने बड़ी ईमानदारी से पर्दे पर उतारा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*