राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अपना दूसरा बजट पेश किया। बजट 2020 तीन मुख्य बिंदुओं पर आधारित है। ये हैं- शिक्षा, बेहतर नौकरी, आर्थिक विकास और बेहतर समाज।
वित्त मंत्री ने कहा, ‘बजट को तीन थीमों पर बुना गया है। महात्वाकांक्षी भारत जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों के रहन-सहन का स्तर बेहतर होगा। सभी का आर्थिक विकास होगा, जो प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए नारे ‘सबका साथ सबका विकास’ में निहित है और सबसे महत्वपूर्ण बेहतर समाज है।’
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता के लिए डिजिटल क्रांति भी अहम भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा, ‘डिजिटल रिव्योलूशन जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर बेहतरीन नेतृत्व की स्थिति में पहुंचाया है, वह यहां की जनता के लिए अहम भूमिका निभाएगी।’ उल्लेखनीय है कि पिछले साल की तरह ही इस बार भी वित्त मंत्री ने बजट कागजातों के लिए पारंपरिक ‘बही-खाता’ का इस्तेमाल किया। लाल सिल्क के कपड़े में लिपटे बही खाता को हाथ में ले वित्त मंत्री पीले रंग की सिल्क साड़ी पहन संसद पहुंची। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, ‘युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। वित्त मंत्री ने संसद में कहा कि बजट देश की उम्मीदों को पूरा करने वाला होगा।’


Leave a Reply