अमित मिश्रा
मुंबई। यश एंड राज इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही एनआर घिमरे की भोजपुरी फिल्म ‘आंख मिचौलीÓ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ और नेपाल की खूबसूरत वादियों में की गई है। फिल्म को लेकर फिल्म की पूरी कास्ट उत्साहित है, लेकिन ‘आंख मिचौलीÓ में एक अहम किरदार में नजर आने वाली खूबसूरत अभिनेत्री त्रिशा खान कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हैं।
त्रिशा खान ने फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करने के बाद कहा कि हमने एक बेहतरीन कहानी वाली फिल्म का यादगार शूट कंप्लीट कर लिया। इस दौरान हमने खूब मस्ती भी की। इस फिल्म में मेरा किरदार बेहद स्ट्रांग है। फिल्म में मेरे साथ सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। मैं निर्देशक एनआर घिमीरे की भी शुक्रगुजार हूं, जिनके साथ एक शानदार कंसेप्ट पर काम करने का मौका मिला। जबकि ‘आंख मिचौलीÓ को लेकर निर्देशक एनआर घिमरे ने कहा कि यह बहुत हेल्दी मनोरंजन वाली फिल्म है। दर्शकों को यह खुद से कनेक्ट करने में कामयाब होगी। हमने फिल्म पर खूब मेहनत की है। अब शूटिंग के बाद हमें फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन फेज को भी तैयार हैं। जल्द ही हम फिल्म का लुक, टीजर और ट्रेलर भी जारी करेंगे। इस फि़ल्म की कहानी सूरज और एनआर ने लिखी है। फिल्म के गीतकार राजेश दुबे और मनोज द्विवेदी व संगीतकार ओम ओझा हैं। डीओपी दिव्या राज सुबेदी और एक्शन प्रदीप खड़का का है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और कवि राज ने किया है। फिल्म में त्रिशा खान के अलावा आकाश सिंह, मनोज द्विवेद्वी, समर्थ चतुर्वेदी, सुमित सिंह, संजय वर्मा, माया यादव, संजय गुप्ता, नेहा दास, रूपश्री, अंजली बनर्जी और संजय मुख्य भूमिका में हैं।


Leave a Reply