राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। निर्माता प्रदीप के शर्मा ने अपनी फिल्म एक्स-रे का म्युजिक लांच अंधेरी के क्लासिक क्लब में रखा। जहां फिल्म के सभी कलाकारों के अलावा बॉलीवुड के अन्य मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर निर्देशक अब्बास मस्तान, शक्ति कपूर, अवधेश मिश्रा, पंकज बेरी, सुनील पाल, इवेलिन शर्मा,अदिति सिंह और श्रावणी विशेष रूप से उपस्थित थे।
फिल्म में राहुल शर्मा और यशवी कपूर पहली बार नजर आएंगे। इस रिलीज के अवसर पर सिंगर स्वाति शर्मा ने लाइव परफॉर्म किया। फिल्म का संगीत दिया है राज आशू ने और गीत लिखे हैं शब्बीर अहमद और अलका खान ने। फिल्म के निर्देशक हैं राजीव रुइया। फि़ल्म का ट्रेलर और गीत देखकर सभी ने राहुल शर्मा को बधाई दी। टी सीरीज ने इस फि़ल्म का संगीत रिलीज़ किया है जिसका गीत जिगलिया यू ट्यूब पर एक मिलियन से ज़्यादा लोगों ने देख लिया है। बाबा मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ये फि़ल्म 29 नवंबर को रिलीज़ होगी।


Leave a Reply