दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में संजय जैन के 42 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उसके लाभार्थियों के 42 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग आज मंगलवार की सुबह से ही छापेमारी चल रही है। जहां-जहां छापे मारे जा रहे हैं, उनमें दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और गोवा शामिल हैं। छापे में अब तक 2.37 करोड़ रुपये की नकदी और 2.89 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार बीते दिन फर्जी बिलिंग के जरिए बड़ी संख्या में नकदी के प्रवेश संचालन और उत्पादन का रैकेट चलाने वाले व्यक्तियों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ था और इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में रुपये व आभूषण जब्त किए गए थे। उसी के आधार पर आज यह कार्रवाई की जा रही है। आज की छापेमारी के दौरान 500 करोड़ रुपये से अधिक की आवास प्रविष्टियों के सबूतों को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा 2.37 करोड़ रुपये की नकदी समेत 2.89 के आभूषण जब्त किए गए हैं। साथ ही 17 बैंक लॉकरों की भी जानकारी मिली है। खबर लिखने तक आयकर विभाग की छापेमारी जारी थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*