नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3788 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 64 लोगों की मौत हो गई। इस संख्या को मिलकार दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 2365 हो गई है। जबकि संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 70390 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2124 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण के अब तक 70390 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3788 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में आज कोरोना से 64 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2365 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2124 लोग स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। कुल अब तक 41437 मरीज स्वस्थ/माइग्रेट हुए हैं। दिल्ली में 26588 अभी एक्टीव केस हैं।
जोखिम क्षेत्रों (कंटेनमेंट जोन) की संख्या 266 है। साथ ही बुधवार को दिल्ली में 19059 लोगों की जांच हुई है, जिसे लेकर अबतक 420707 लोगों की जांच हो चुकी है।


Leave a Reply