नई दिल्ली। कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसी के साथ सरकार सख्ती करने के मूड में है। शादी में मिली छूट को वापस लेने के बाद अब मास्क न लगाने वालों 2000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से इस बारे में बात की है। पहले मास्क न लगाने पर 500 रुपये जुर्माना होता था जो अब बढ़ाकर 2000 रुपये होगा। इसके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्लीवासियों से घर में ही छठ पर्व मनाने की अपील की है।
सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं, भाई-बहन छठ पूजा बहुत धूमधाम से मनाएं, लेकिन ख्याल रखें- एक संक्रमित से सभी लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। अगर कोई छठ घाट पर जाता है और वह कोरोना संक्रमित रहता है तो पानी के जरिए सभी लोग संक्रमित हो सकते हैं। इसीलिए कई राज्य सरकारों ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। हम भी चाहते हैं कि कोरोना न फैले, इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि छठ घर में ही मनाएं।


Leave a Reply