दिल्ली में स्थायी रूप से लॉकडाउन लागू नहीं कर सकते: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम स्थायी रूप से लॉकडाउन नहीं कर सकते। इस बीच देश में लॉकडाउन-4 का काउंटडाउन अब बस खत्म होने वाला है। देश में लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं, इसको लेकर सरकार को आज-कल में फैसला लेना है।
भारत फिलहाल कोरोना से प्रभावित देशों में 9वें नंबर पर है। इस बीच देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 7,964 मामले सामने आए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा 265 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा अब पांच हजार के पास पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना से अब तक 4971 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 1,73,763 मामले कोरोना के सामने आ चुके हैं। फिलहाल 86,422 एक्टिव केस हैं और 82,370 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से घर लौट आए हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*