दिल्ली विधानसभा चुनाव: 6 बजे तक 57 फीसदी मतदान

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2020 की 70 सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक जारी रहा। दिल्ली के मतदाताओं ने चुनाव दर चुनाव अधिकतम वोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। दिल्ली विधानसभा के पिछले छह चुनावों पर नजर डालें तो केवल एक बार दिल्ली में मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। इसके बाद हर बार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। खास बात ये है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में केवल पुरुष मतदाता ही नहीं महिला मतदाताओं की भी अहम भूमिका रही है।

शनिवर की शाम छह बजे तक दिल्ली में 57 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की भारी भीड़ लगी हुई है। हालांकि दोपहर के बाद वोटरों की संख्या कुछ कमी हुई है। दोपहर तीन बजे तक वर्ष 2015 के मुकाबले इस बार 9 फीसद कम हुआ था। इसकी वजह दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार प्रयोग होने वाली क्यूआर कोड वाली मतदान पर्चियों को भी माना जा रहा है। इसकी वजह से कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया की रफ्तार सामान्य से धीमी बताई जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शाम छह बजे तक मतदान किया जा सकता है। मतलब शाम छह बजे तक पोलिंग सेंटर पर जो मतदान के लिए लाइन में लग जाएगा, उसे वोट डालने दिया जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा इस बार के मतदान का आधिकारिक आंकड़ा आने में देर शाम 7 बजे तक का समय लग सकता है। इसके बाद ही पता चल सकेगा इस बार अधिकतम मतदान का रिकॉर्ड टूटा या नहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*