पंजाब : मोहाली में निर्माणाधीन इमारत ढही, 7 मजदूरों के दबने की आशंका

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में खरड़-लांडरां रोड पर शनिवार दोपहर बेसमेंट की खुदाई के दौरान एक निजी बिल्डर की तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में सात मजदूरों के दबे होने की आशंका है और 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई है।सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत कार्य जारी है।

खरड़ मार्ग पर स्थित अम्बिका बिल्डर की साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था। शनिवार की दोपहर भी यहां मजदूर काम पर लगे थे, तभी निर्माणाधीन बिल्डिंग और बेसमेंट की शटरिंग गिरने लगी। उसकी चपेट में आने से निर्माणाधीन एक इमारत ढह गई। हादसे में जहां 12 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं, वहीं सात मजदूरों की मलबे में दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ की टीम आदि बचाव एवं राहत कार्य में लगी हैं।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*