देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 700 से अधिक

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 700 से ऊपर पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना (कोविड-19) के कुल 724 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 640 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 66 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गए हैं, लेकिन 17 लोगों की अब तक कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
दुनिया में अमेरिका अब कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित देश बन चुका है। अमेरिका ने चीन को इस मामले में पछाड़ दिया है।अमेरिका में 85 हजार से अधिक लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहीं इटली में भी 80 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं। वहां आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*