शरजील इमाम जहानाबाद से गिरफ्तार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

पटना। जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जेएनयू) का छात्र शरजील इमाम देशद्राही बयान को लेकर चर्चा में है। उसने एक भाषण में असम समेत पूरे उत्तर-पूर्व भारत को शेष भारत से काटने की बात कही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शरजील के खिलाफ देशद्रोह तथा धर्म के आधार पर वैमनस्‍यता को बढ़ावा देने सहित अनेक गंभीर आरोपों में कई राज्‍यों में एफआईआर दर्ज किए गए हैं। उसे मंगलवार को बिहार के जहानाबद से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पहले पुलिस ने उसके भाई और एक दोस्‍त को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

शरजील बिहार के जहानाबाद का मूल निवासी है। उसके पिता अकबर इमाम सत्‍ताधारी जनता दल यूनाइटेड के नेता रहे थे। अकबर इमाम जेडीयू के टिकट पर जहानाबाद से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे। शरजील के चाचा इस मामले को राजनीति के चश्‍मे से देखते हैं। उनके अनुसार दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए उनके भतीजे को बेवजह फंसाया गया है। शरजील की मां भी बेटे को निर्दोष मानती हैं। शरजील इमाम की तलाश क्राइम ब्रांच ने पांच टीमें कर रही थीं। उसके खिलाफ छह राज्यों में देशद्रोह के मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने एफआईआर दर्ज किए हैं। शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार के साथ मुंबई और दिल्‍ली में भी छापेमारी कर रही थी। उसके नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बिहार-नेपाल सीमा पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। रेलवे स्‍टेशन व एयरपोर्ट पर भी पुलिस सतर्क रही।  ले‍किन वह अपने पैतृक शहर जहानाबाद में दिल्‍ली  पु‍लिस के हत्‍थे चढ़ा। इस बीच शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बिहार स्थित उसके पैतृक आवास पर सोमवार की रात भी छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी में शरजील नहीं मिला तो पुलिस ने उसके भाई मुजम्मिल और उसके एक दोस्‍त को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में शरजील के अहम सुराग मिले। इस बीच शरजील के मामले में जेएनयू प्रशासन के कड़ा रूख अपनाया है। जेएनयू के प्रॉक्टर ने शरजील को समन जारी कर देशद्रोह के आरोपों को लेकर तीन फरवरी तक स्‍पष्‍टीकरण मांगा है। देशद्रोह सहित कई संगीन आरोपों से घिरे शरजील इमाम का बड़ा राजनीतिक कनेक्‍शन सामने आया है। शरजील के चाचा अरशद इमाम पूरे मामले को राजनीतिक चश्‍मे से देख रहे हैं। वे कहते हैं कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए उनके भतीजे के खिलाफ साजिश रची गई है। 40 मिनट के वीडियो को कुछ मिनट में समेट कर अधूरी बात रखी जा रही है। शरजील की मां भी बेटे को निर्दोष मानती हैं। वे कहती हैं कि उनके परिवार को देश के संविधान पर भरोसा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*