नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 61 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 70 हजार 589 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 61, 45, 292 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 776 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 96,318 हो गई है।
मंगलवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,47,576 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 51,01,398 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 83.01 प्रतिशत हो गया है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जांच करने की संख्या बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 11,42,811 सेंपलों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 7,31,10,041 सेंपलों की जांच की जा चुकी है।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply