नकली कोविड-19 वैक्सीन बेचने के आरोप में 2 गिरफ्तार, 2 साल की जेल

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। बांग्लादेश में नकली कोविड-19 वैक्सीन बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित माइमेनसिंद जिले के रहने वाले हैं और इनके नाम हैं- नसरुल इस्लाम रूबल (27) और राशेदउल इस्लाम (35)। अदालत ने इन दोनेां को दो साल की सजा सुनाई है। उसके बाद देानों को जेल भेज दिया गया।
आरोपित नसरुल इस्लाम रूबल ने बुधवार और गुरुवार को लाउडस्पीकर से नेट्रोकोना जिले के केंदुआ उपजिला में गंडा यूनियन में इसका प्रचार किया था।इसके बाद तथाकथित राशेदउल इस्लाम ने गुरुवार दोपहर से नकली वैक्सीन बेचना शुरू किया था। पुलिस को जैसे इस बात की खबर मिली, उसने तुरंत दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नकली वैक्सीन भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो साल की सजा सुनाई है।
उल्लेखनीय है कि तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है और यह अब तक 118 देशों में फैल चुका है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*