राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता कादीपुर, सुलतानपुर।
कोरोना की महामारी से लड़ रहे जनपद के चिकित्सकों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सी बी एन त्रिपाठी ने कहा कि सभी निजी नर्सिंग होम सोशल डिस्टेंसिंग व जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए मरीजों का इलाज करें ।
सीएमओ डॉ त्रिपाठी ने अपने आवासीय परिसर में निजी नर्सिंग होम संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी निजी नर्सिंग होम के संचालक व जनपद के चिकित्सक अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरीजों का इलाज करें । अपने-अपने नर्सिंग होम में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए सैनिटाइजर रखें अस्पताल के बाहर साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था अवश्य रखें। इस महामारी से लड़ने के लिए चिकित्सकों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है हमेशा की तरह हम लोग मानवता की सेवा के लिए चिकित्सकीय कार्य को करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर ए पी सिंह सचिव डॉ विवेक गुप्ता वरिष्ठ फिजीशियन डॉ जेपी सिंह डॉ पीके पाण्डेय डॉक्टर सिद्धार्थ सारण डॉ सुभाष डॉक्टर एमजे शर्मा डॉ रवि त्रिपाठी डॉ रामजी गुप्ता डॉ ए एन सिंह सहित सभी नर्सिंग होमो के चिकित्सक उपस्थित रहे।

Leave a Reply