विवेक श्रीवास्तव
सुल्तानपुर। वैश्विक कोरोना महामारी संकट से जूझ रहे सुल्तानपुर जिले के सरकारी कार्यालयों, बैंक, थाना और गली मोहल्लों को सैनिटाइज करने का जिम्मा जिले के राजपूताना शौर्य फाउंडेशन ने उठाया है।लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। संस्था के संरक्षक अरविंद सिंह राजा के नेतृत्व में जिले में 11 दिन से सैनिटाइजेशन का काम तेजी से जारी है। अब तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, डीएम आवास, एसपी आवास, जजेज कॉलोनी, एलआईसी ऑफिस, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान समाचार पत्रों के कार्यालय, जिला अस्पताल और पुलिस लाइन जैसे बड़े कार्यालयों को सैनिटाइज किया जा चुका है।
संस्था के सारथी सजल सिंह, बसंत सिंह, विजय सिंह, आलोक, सुमित, अनिल सिंह, दीनबंधु और दीपांशु निगम की देखरेख में चल रहे सैनिटाइजेशन में पीडब्लूडी, कस्बा, नया नगर, शिवाजी नगर पटेल नगर,विनोवापुरी, सुपर मार्केट, विवेक नगर, आदर्श नगर, बढ़ैयाबीर, बस स्टेशन, कई एटीएम व मेडिकल स्टोर्स आदि जगहों व मोहल्लों को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया है। वैश्विक महामारी के बीच जहां लोग एक दूसरे से दूरी बनाने पर मजबूर हैं वहीं संस्था के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। संस्था की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों को राशन किट, मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए गए हैं। संरक्षक अरविंद सिंह राजा ने कहा कि महामारी के पूरी तरह खात्मे तक सैनिटाइजेशन व जरूरतमंदों की सेवा का काम हर सम्भव जारी रहेगा।

Leave a Reply