नहीं थम रहा कोरोना का कहर, उत्तर प्रदेश में भी मरीजों की संख्या हुई 10

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। कनाडा की एक महिला डॉक्टर बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। उत्तर प्रदेश में मामलों की कुल संख्या 10 हो गई है। महिला को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
कतर में एक दिन में 238 मामले सामने आए :
कतर में कोरोना वायरस के एक दिन में 238 मामले सामने आए हैं। इससे देश में संक्रमित लोगों की संख्या 262 हो गई है। समाचार एजेंसी आइएएनएस ने इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से दी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सभी नए मरीजों को पहले तीन मामले सामने आने के बाद क्वॉरेंटाइन किया गया था।
वैश्विक महामारी घोषित :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही उसने इसके खतरनाक स्तर पर प्रसार और गंभीरता और इसे रोक पाने में असमर्थता पर गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने चीन के बाहर कोरोना वायरस (कोविड-19) के 4,596 नए मामले दर्ज किए हैं। इससे अभी तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37,371 हो गई है। मरने वालों की संख्या 1,130 पहुंच चुकी है।
भारत ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के वीजा को निलंबित किया :
भारत ने संक्रमण को रोकन के लिए 15 अप्रैल तक सभी देशों के वीजा को निलंबित कर दिया है। देश में अब-तक 60 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। वहीं अमेरिका ने एक महीने के लिए ब्रिटेन छोड़ पूरे यूरोप की यात्रा पर रोक लगा दी है। अमेरिका के 30 से ज्यादा राज्य इससे प्रभावित हो गए हैं। इसके चलते कई राज्यों ने इमरजेंसी घोषित कर दिया है। वायरस से मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। अब तक 1,037 लोग संक्रमित हो गए हैं। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स और पत्नी रीता विल्सन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। दोनों वर्तमान में फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।
सार्वजनिक रैलियां या सभा नहीं करेगी एनसीपी :
कोरोना वायरस के मद्देनजर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमने तय किया है कि हम कोई सार्वजनिक रैली या सभा नहीं करेंगे। हम सभी से अपील करते हैं कि कोई बड़ी सभा आयोजित न करें। हमें सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। माहारष्ट्र में अभी तक 10 मामले सामने आ चुके हैं।
थाईलैंड में 70 मामलों की पुष्टि, दक्षिण कोरिया में मरीजों की संख्या हुई 7,869 :
थाईलैंड ने गुरुवार को 11 नए मामले की सूचना दी, जिससे दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कुल मामलों की संख्या 70 हो गई। इससे यहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। दक्षिण कोरिया में 114 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 7,869 हो गई है। जबकि, पांच अन्य लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या 66 हो गया है।
चीन के बाहर 4,596 नए मामले दर्ज :
संगठन के अनुसार चीन के बाहर कोरोना वायरस के 4,596 नए मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इससे अभी तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37,371 हो चुकी है। दुनियाभर में करीब एक लाख 20 हजार लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 1,130 हो गई है। जबकि 4298 लोगों की जान जा चुकी है।
इटली में 827 मरीजों की मौत :
चीन के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इटली है। यहां अभी तक 827 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। चीन के वुहान शहर से फैला यह वायरस अभी तक 117 देशों में फैल चुका है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार चीन ने बुधवार को 15 नए मामलों की जानकारी दी। इससे यहां अभी तक 80,793 लोग संक्रमित हो गए हैं। जबकि 11 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 3,169 हो गई है और इन 11 लोगों में से 10 की मौतें हुबेई में हुई हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*