अमिताभ बच्चन : सुबह किसी ने पहचाना नहीं, शाम होते बन गए स्टार

प्रीतिका बच्चन
नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना स्टारर फिल्म आनंद को रिलीज हुए आज 48 साल हो गए हैं। यह फिल्म 12 मार्च 1971 को रिलीज हुई थी। कहानी की बात हो या अभिनय की, इस फिल्म ने हर मामले में इतिहास रचा। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के 48 साल होने पर अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म से जुड़ी अपनी यादें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने बताया है कि किस तरह इस फिल्म के चलते वह एक रात में सुपरस्टार बन गए थे।
आनंद अमिताभ के करियर की शुरुआती फिल्मों में थी, जब उन्हें कोई खास स्टारडम नहीं मिला था और बमुश्किल ही लोग उनको जानते थे। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक फैन का ट्वीट रीट्वीट करते हुए बताया है कि फिल्म की रिलीज तक लोग उन्हें पहचानते नहीं थे। वह सुबह अपनी कार में पेट्रोल भरवाने गए हुए थे, तब उन्हें किसी ने भी नहीं पहचाना। लेकिन शाम को जब फिर से वह उसी पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई। इस किस्से को साझा करते हुए अमिताभ ने लिखा है- यह सच है और वह पेट्रोल पंप इरला में स्थित है।
उल्लेखनीय है कि आनंद सही मायने में अमिताभ बच्चन की पहली हिट फिल्म थी और इसके बाद उन्होंने बेशुमार हिट फिल्में दीं। उसके आगे जो कुछ भी हुआ वह सब आज इतिहास है। फिल्म में राजेश खन्ना ने एक कैंसर के मरीज की भूमिका निभाई थी जो जीने का जबरदस्त जज्बा रखता है। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे और आज भी लोकप्रिय हैं।
बिग बी के वर्तमान वर्क फ्रंट की बात करें तो 80 की दहलीज की तरफ बढ़ रहे अमिताभ के पास आज भी फिल्मों की कोई कमी नहीं है। प्रोड्यूसर्स के करोड़ों रुपये अमिताभ पर लगे हुए हैं। बिगड़ती सेहत और बढ़ती उम्र के बावजूद बिग-बी लगातार वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं। जल्द ही वह फिल्म ब्रह्मास्त्र और गुलाबो सिताबो में काम करते नजर आएंगे।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*