राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के नाम पर हिंसा की आग भड़कती जा रही है। असम और बंगाल से शुरू हुई हिंसा की लपटों ने रविवार को राजधानी दिल्ली और अलीगढ़ को भी चपेट में ले लिया। जामिया के छात्रों ने दिल्ली में विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने रविवार को पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग की। अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर और वाराणसी सहित छह जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके चलते दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में हिंसा के बाद कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी है। जोन व सेक्टर्स में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगाई गईं हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसक घटनाओं के चलते डीजीपी को तलब किया है।


Leave a Reply