पंजाब: तरन तारन में नगर कीर्तन के दौरान धमाका, 2 लोगों की मौत, कई गंभीर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

तरनतारन। बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित नगर कीर्तन के दौरान शनिवार को एक तेज धमाका और दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए है। एसएसपी धुव्र दाहिया ने पहले 14 लोगों के मरने की आशंका जताई थी, लेकिन अब तक दो लोगों के ही मरने की पुष्टि उन्होंने की है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है।

धमाका के समय नगर कीर्तन गांव पहुविंड से गुरुद्वारा टाहला साहिब के लिए रवाना हुआ था, तभी यह धमाका हो गया। मृतकों में दो की शिनाख्त हुई है। करीब 12 वर्षीय गुरप्रीत सिंह और 17 वर्षीय मनप्रीत सिंह का नाम शामिल है। कई घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटनास्थल को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के बारे में कोई जानकारी दी जा सकती है।  पुलिस बल के साथ-साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी उनका ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर है। धमाका कैसे हुआ अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें, तरनतारन सीमांत जिला है। इसकी सीमा पाकिस्तान से सटी है। घटनास्थल पाक सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। धमाका आतंकी घटना भी हो सकती है। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि धमाका क्यों और कैसे हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*