पीसीआई के सदस्य अशोक नवरत्न ने पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर जताया दु:ख

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

  • पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया अपनाएगी कड़ा रुख
    गाजियाबाद। प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य अशोक नवरत्न आज गाजियबाद आए। उन्होंने स्थानीय पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर दुःख जताते हुए हुए कहा कि इस मामले में प्रेस काउंसिल आफ इंडिया कड़ा रुख अपनाएगी।
    नवरत्न शुक्रवार को गाजियाबाद मीडिया सेंटर पहुंचे और पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या एवं साथ ही पुलिस व प्रशासन की भूमिका की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून एवं सभी पत्रकारों के बीमा के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों को इस मुद्दे पर एकजुट रहने को कहा। साथ ही कहा कि प्रेस काउंसिल पत्रकारों के साथ है।
    श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनुज चौधरी ने इस मौके पर कहा कि यदि पुलिस शिकायत पर कार्रवाई करती तो विक्रम जोशी की जान बच जाती। उन्होंने मुआवजे की राशि भी बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की। साथ ही परिवार की सुरक्षा की भी व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा ने कहा कि पत्रकार विक्रम जोशी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार 28 जुलाई को कविनगर स्थित चौधरी भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में केवल पत्रकार उपस्थित रहेंगे। राजनीतिक दल का कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं रहेगा ।
    कार्यक्रम का संचालन दैनिक हिन्द आत्मा के संपादक अशोक कौशिक ने किया। इस मौके पर पत्रकार संजय शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार लोकेश राय, प्रवीण अरोरा, यादराम, शक्ति सिंह, दीपक चौधरी, जितेंद्र भाटी, प्रमोद कुमार, अमित राणा, अनिल चौधरी, हिमांशु शर्मा, रोहित सिंह, सोनू अरोड़ा, तोशिक कर्दम, शिवम् गिरी, सोनू खान, शहबाज़ खान, गौरव यादव, श्रीराम, चिंटू त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*