राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार की सुबह हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। उसके पास से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और कुछ हथियार मिले हैं। अन्य आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलोंं का घेरेबंदी कर अभियान जारी है।
सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद आशान निवासी अरवानी बिजबिहाड़ा के रूप में हुई है। वह चार दिन पहले ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। सुरक्षाबल को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के चारसू गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के एक संयुक्त दल के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन सुरक्षाबलों से घिरते ही आतंकियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। अन्य आतंकियों की तलाश जारी है।


Leave a Reply