प्रधानमंत्री मोदी औचक पहुंचे लेह, चीन और पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

नई दिल्ली। लद्दाख में भारत-चीनी के बीच सीमा विवाद को लेकर गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष और उसके बाद उत्पन्न तनाव के बीच शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अचानक लेह पहुंचे। उन्होंने सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मोदी का इस तरह अचानक लेह पहुंचना चीन और पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस औचक दौरे ने हर किसी को चौंका दिया है। प्रधानमंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत तथा सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी मौजूद हैं। लेह पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को सेना और वायुसेना के अधिकारियों ने जमीनी हालात की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार की सुबह अचानक नीमू की फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सेना, वायुसेना के अफसरों के साथ बातचीत भी की। बताया जा रहा है कि पहले इस दौरे पर केवल बिपिन रावत को ही आना था लेकिन प्रधानमंत्री ने खुद पहुंचकर सभी को चौंका दिया।
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने इस दौरे के दौरान चीनी सेना के साथ गलवान घाटी में हुए खूनी संघर्ष में घायल सैनिकों के साथ भी मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि नीमू पोस्ट समुद्री तल से 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जिसे दुनिया की सबसे ऊंची और खतरनाक पोस्ट में से एक माना जाता है।

admin
About admin 3410 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*