फिल्म ‘अंतव्र्यथा’ का म्यूजि़क और ट्रेलर हुआ लांच

अमित मिश्रा, मुम्बई
सुशीला मीडिया टेक प्राइवेट लिमिटेड और भरत कावड, दिनेश अहीर, दीपक वाशीष द्वारा प्रस्तुत फिल्म अंतव्र्यथा का म्युजि़क व ट्रेलर हाल ही में लांच किया गया। इस मौके की सबसे खूबसूरत और अलग बात ये रही की फिल्म का ट्रेलर किसी अभिनेता या किसी अभिनेत्री ने नहीं लांच किया बल्कि फिल्म के ट्रेलर को अपना आशीर्वाद और दुआ किन्नरों ने दी। इस अवसर पर फिल्म के एक्टर डायरेक्टर केशव आर्य, फिल्म के निर्माता दिनेश अहीर, फिल्म में अपनी रूहानी आवाज देने वाले सिंगर तोचि रैना, एक्टर कुदीप सरीन उपस्थित थे। इस इवेंट के अवसर पर सिंगर तोचि रैना ने अपनी आवाज से समा बांध दिया। उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म के निर्देशक और एक्टर केशव आर्य ने कितनी मेहनत और शिद्दत से फिल्म अंतव्र्यथा बनाई है तथा कैसे दिनेश अहीर ने उनका गाना सुनते ही ये मन बना लिया था कि ये गाना फिल्म का हिस्सा होगा।
केशव आर्य ने भी इस मौके पर अपनी स्ट्रगल को लोगों के सामने रखा और बताया कि उनके लिए ये फिल्म कितनी खास है। इसे बनाने में कितनी मुश्किलें आईं, फिर भी उन्होंने उम्मीद नहीं खोई। क्योंकि वो मानते हैं कि सपने उन्हीं के साकार होते हैं जिनके सपनो में जान हो। परों से कुछ नहीं होता इरादों में उड़ान हो। फिल्म अंतव्र्यथा पहले से ही कई फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी कामयाबी का परचम लहरा चुकी है। छह दिसंबर को यह फिल्म रिलीज होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*