फोटो पत्रकार मनोज देवगन को मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

लखनऊ। साल 2020 जाते-जाते शहर के जाने-माने और वरिष्ठ छायाकार मनोज देवगन को अपने साथ ले गया। 28 दिसंबर को मेरठ में मनोज देवगन का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी स्मृति में मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब की ओर से बुधवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। विकासदीप परिसर में हुई शोक सभा में बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की और मनोज देवगन से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। इससे पहले गायत्री परिवार से जुड़े उमानंद
शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि उन्हें छायाकार की मृत्यु का बहुत दुख है। दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता के लिए तैयार हैं। वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर ने कहा कि हमें सिर्फ छायाकार की मौत तक ही उसके बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि हमें एकजुट होकर शासन प्रशासन से इनके लिए मदद की दरकार करनी चाहिए। साथ ही सभी पत्रकारों और छायाकारों को संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार की सहायता करनी चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार शबी हैदर ने कहा कि हमारे से पहले के पत्रकारों ने हमें बहुत कुछ दिया है लेकिन अब की पत्रकारिता को देखते हुए हमें नहीं लगता कि हम अपनी आने वाली पत्रकार पीढ़ी को कुछ विरासत में देकर जाएंगे, क्योंकि पत्रकारिता का स्तर बहुत गिर गया है। सभी पत्रकारों और छायाकार साथियों को आने वाली पीढ़ी के बारे में सोचना चाहिए। वरिश्ठ पत्रकार षिवसरन सिंह ने कहा कि हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए कि हम अपने साथ के पत्रकार व छायाकार साथियों को षासन प्रषासन से आर्थिक रूप् से मदद दिला सकें। वहीं पत्रकार मनोज मिश्रा ने कहा कि मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब हमेशा अपने साथियों के सुख दुख में खड़ा रहता है। मैं क्लब की सराहना करता हूं कि वह अपने साथियों को उनके निधन के बाद भी याद करता है और उनके न रहने पर उनके परिवार का भी ध्यान रखता है।
पत्रकार शिवशंकर गोस्वामी, सुशील दुबे, सुल्तान शाकिर हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार हेमेंद्र तोमर, राजेन्द्र द्विवेदी , हरिओम शर्मा और खुर्शीद अहमद ने भी अपने-अपने संस्मरण साझा किये। शोकसभा में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी आषीश यादव सोनू, अनीस खान वारसी, पत्रकार दीपक कुमार, अमरेन्द्र सिंह, अभिषेक रंजन, समरेषा आनंद, निशि भाट, शरददीप, मोहित लोदी, छायाकार रवि कुमार, मनमोहन शर्मा, त्रिलोचन कालरा, अशोक दत्ता, नैयर जैदी, सुशील सहाय, नदीम जाफर, अमित वर्मा, राजकुमार बाजपेई, फसल खान, अजय शर्मा, प्रेमचंद, सविनय, मनुचन्द्रा, रंगनाथ तिवारी आशीष पांडे, मनोज छाबड़ा, नदीम, फूलचन्द, प्रमोद शर्मा, जिय पिंटू, सुरश वर्मा, सोमेश गुहा, अशफाक, जुनैद, विजय सिंह सनी, शिवम, विनीत वीनू, मन्ना, राजेश कुमार, जयप्रकाश, जुबैर अहमद सहित बड़ी संख्या में छायाकार और पत्रकारों ने स्व. मनोज देवगन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*