
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नरौरा गंगाघाट पर सड़क के किनारे सो रहे श्रद्धालुओं को एक बस ने कुचल दिया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों चार महिला और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी से दर्शन के बाद गंगा स्नान के लिए हाथरस से नरौरा घाट जाने वाली सड़क पर एकदम किनारे सो रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।आरोपित बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बस चालक की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply