बेटियां बचेंगी तभी आगे बढ़ेंगी: डॉ. एसके शर्मा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
-बेटी सुरक्षा दल ने मोदीनगर में बेटियों को बांटे आवश्यक उपहार
गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित प्रमिला मोदी कन्या जूनियर हाई स्कूल हरमुखपुरी में सोमवार को बेटी सुरक्षा दल ने बेटियो को स्कूल शूज और अन्य आवश्यक उपहारों का वितरण किया। संस्था द्वारा चलाये जा रहे बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत सैकड़ों बेटियों को आवश्यक गिफ्ट दिए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेटी सुरक्षा दल के केंद्रीय संयोजक डॉ. एसके शर्मा ने कहा कि बेटियां बचेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी। आज देश मे बेटियों को कोख़ में मारा जा रहा है। भ्रूण कन्या हत्या हो रही है।आज समाज में बेटी पैदा होना एक श्राप माना जा रहा है। यही कारण है कि देश में 1000 बेटों पर 750 बेटियों का आंकड़ा है। उन्होंने समाज से सवाल किया, ऐसा क्यों है? क्योंकि हम, हमारी सरकार और हमारा समाज इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
डॉ. शर्मा ने लोगों को बेटियों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि आने वाले कल की तस्वीर और भयानक रूप धारण कर सकती है। इसलिए हमे समय पर बेटियों को बचाने, उनकी सुरक्षा करने और जन जागरुकता लाने की जरूरत है। साथ ही सरकार को भी बेटियों को सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा और गारंटी कानून बनाना चाहिए। ताकि बेटियां किसी भी परिवार को बोझ न लगें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू अग्रवाल ने कहा कि बेटी सुरक्षा दल संस्था द्वारा किया जा रहा प्रयास सरहानीय है। उन्होंने पूरे स्टाफ की तरफ से संस्था द्वारा किए गए कार्यों के लिए आभार प्रकट किया। साथ ही स्कूल प्रशासन ने बेटी सुरक्षा दल के केंद्रीय संयोजक डॉ. एसके शर्मा और उनकी पूरी टीम को प्रशंसित पत्र देकर सम्मानित किया।
बेटी सुरक्षा दल गाजियाबाद के जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में कमल शर्मा साईं, जिला महासचिव अकील सैफी महानगर, सचिव रोहित कुमार नगर संगठन मंत्री, मनीष कार्यकारणी सदस्य, दिलशाद संगठन मंत्री, राधे शर्मा सदस्य, आशीष सदस्य, अंजिली उप प्रधानाध्यापक, शिक्षिका पूजा चौधरी, करन वर्मा, शहबाज अली, रेखा शर्मा, बिना तोमर, राजाराम आर्य आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*