सलमान खान के बीइंग स्ट्रांग फिटनेस उपकरणों की लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी

अमित मिश्रा
मुंबई। सुपर स्टार सलमान खान के बीईंग स्ट्रॉंग फिटनेस इक्विपमेंट की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन मुंबई के गोरेगांव (पूर्व) स्थित एनइसी ग्राउंड में किया गया। इस अवसर पर सलमान खान, सोहेल खान, आयुष शर्मा, राजेश राय, रिंकू राय, राहुल देव, जहीर इकबाल, सई मांजरेकर, करणवीर बोहरा, टीजे सिधू, गुरमीत चौधरी,निखिल द्विवेदी, रोहित रेड्डी, सूरज पंचोली, विकास मनकतला और अन्य उपस्थित रहे।
बीइंग स्ट्रॉन्ग इक्विपमेंटस का उत्पादन भारत की सबसे बड़ी फिटनेस उपकरण कंपनी जेरई फिटनेस प्राइवेट

लिमिटेड करती है। बीइंग स्ट्रांग फिटनेस इक्विपमेंटस की सफलता पूर्वक लांच के बाद कुछ ही महीनों में 500 से अधिक जिम्स में इन उपकरणों की सफलतापूर्वक आपूर्ति की गई थी। प्रदर्शनी में सभी प्रकार के फिटनेस उपकरण एक विशेष बीइंग स्ट्रॉन्ग केज में प्रदर्शित किये गये थे। इसमें इको-ट्रेडमिल जो नवीनतम पीढ़ी के उपकरण में से एक है और जो बिना बिजली की इस्तेमाल कर सकते हैं व ऐसे ही कई अन्य प्रकार के नये उपकरण भी इस प्रदर्शनी में शामिल किए गए।
जेरई फिटनेस के राजेश राय ने इस अवसर पर कहा कि हमने सलमान खान द्वारा डिजाइन और निर्देशित 100 उपकरण इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए हैं। बीइंग स्ट्रांग फिटनेस का मुख्य उद्देश्य ‘फिट इंडिया’ आंदोलन को आगे बढ़ाना है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे फिटनेस उपकरण भारत के सभी छोटे से छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचे। ओलंपिक और एशियाई खेलों में सबसे अधिक संख्या में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के गांवों में हर महीने एक जिम में हम मुफ्त में भी उपकरण प्रदान करते हैं।
बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विपमेंट प्रदर्शित करने के अलावा सलमान खान ने बॉडीबिल्डिंग मिस्टर वर्ल्ड विजेता टीम बीइंग स्ट्रॉन्ग के सदस्यों को इसी दौरान पुरस्कार प्रदान किया। सलमान खान ने अपने लाखों प्रशंसकों को प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए दबंग वर्कआउट कैसे करने चाहिए, इस पर कुछ टिप्स भी दिए।
बीइंग स्ट्रांग ने इस एक्सपो में स्ट्रॉन्गमैन और स्ट्रांगवूमन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया और विजेताओं को बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल भी इनाम के तौर पर दी। बीइंग स्ट्रांग की गुडिज भी दिए गए, जिनपर दबंग खान के ऑटोग्राफ्स भी थे। तीन दिवसीय प्रदर्शन शो के दौरान चुनौती स्वीकार करने के लिए फिल्म और टेलीविजन उद्योग की नामचीन हस्तियों ने बीइंग स्ट्रांग केज को भेंट दी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*