राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के ब्रजघाट स्थित श्रीवास्तव आश्रम में मानव अधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण संस्था द्वारा गरीब व जरूरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यालय पर मकर संक्रांति के अवसर पर कई गांव के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल और राष्ट्रीय महासचिव सुशील कुमार श्रीवास्तव ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और गरीबों व जरूरतमंदों को कम्बल बांटे।
मानव अधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सुशील कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय जनमोर्चा से बताया कि आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम में पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के मंडल प्रवक्ता मुकेश बाल्मीकि, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, युवा अध्यक्ष फरीदाबाद उमा शंकर श्रीवास्तव, चंदन मिश्रा, युवा अध्यक्ष सीतापुर, दिनेश कुमार जादौन जिला अध्यक्ष अलीगढ़, जाने आलम, अनिल तोमर, संजू, लोकेश निषाद, शिवम कुमार, कपिल गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, जिला सचिव सोमनाथ श्रीवास्तव, फरीदाबाद महिला अध्यक्ष शबनम श्रीवास्तव, फरीदाबाद महिला अध्यक्ष प्रेरणा श्रीवास्तव, जिला मंत्री शैलेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply