भारतीय मानव अधिकार जन कल्याण एसोसिएशन ने 48 एनजीओ को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। भारतीय मानव अधिकार जन कल्याण एसोसिएशन द्वारा मानव अधिकार सम्मान समारोह का एक भव्य आयोजन किया गया। समारोह में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और लक्ष्य फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संध्या श्रीवास्तव के अलावा कुल 48 एनजीओ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रताप विहार में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता भारतीय मानव अधिकार जन कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  वीके सक्सेना ने की। समारोह में सुंदरदीप के डायरेक्टर पीके वर्मा, दादरी कॉलेज के डायरेक्टर राजकुमार, हिन्दू रक्षा भगवान वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास, वरिष्ठ पत्रकार नरेश कुमार, नागरिक सुरक्षा विभाग से पोस्ट वार्डन रवि अग्रवाल, राधेश्याम त्यागी आदि मंच पर उपस्थित थे। मंच का संचालन एसोसिएशन की महिला विंग की जिलाध्यक्ष ममता जुगराज ने किया।

वीके सक्सेना ने बताया कि सम्मान समारोह में गाजियाबाद में काम कर रही कुल 48 एनजीओ को सम्मानित किया गया। मुख्य एनजीओ में लक्ष्य फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, निभा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती निभा श्रीवास्तव, उत्तरण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज सिंह, बचपन बचाओ मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, मिशन स्वस्थ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पीके वर्मा और विजय सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कसाना शामिल रहे।

कार्यक्रम में शहर के तमाम पत्रकारों के अलावा मानव अधिकार जन कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी, राष्ट्रीय संगठन सचिव दौलतराम दीक्षित, राजकीय महिला बैंक की उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, श्रीमती नीमा, प्रदेश प्रमुख हर्ष श्रीवास्तव, प्रदेश उप प्रमुख जितेंद्र कुमार, प्रदेश उप प्रमुख ललित सिसोदिया, मंडल प्रमुख अनिल कुमार, संजीव, संदीप सिंह, संदीप शर्मा, मेरठ मंडल अपूर्व भारद्वाज, सचिन, संजय, सुभाष सोनी, सौरभ सक्सेना, रोशनी आर्य आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा भी तमाम साथियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और समारोह को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग किया।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*