राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
भोपाल। मध्य प्रदेश में तमाम पयासों के बावजूद कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में छह और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में तीन इंदौर और तीन उज्जैन के रहने वाले थे। साथ ही कोरोना के 174 नये मामले सामने आए हैं। इनमें 165 इंदौर के और 07 उज्जैन के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2337 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 116 पहुंच गया है।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सोमवार की देर रात 820 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट जारी की, जिनमें 655 रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 165 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इन्हें मिलाकर अब इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 1372 हो गई है। साथ ही तीन लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। इन्हें मिलाकर इंदौर में अब तक 63 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
उज्जैन में डॉ एचपी सोनानिया ने बताया कि मंगलावार की सुबह कोरोना के 122 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, जबकि बाकी के लोग निगेटिव हैं। इसके अलावा तीन लोगों की कोरोना से मौत की भी पुष्टि हुई है। इस प्रकार अब उज्जैन में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 126 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 20 पहुंच गया है।
इंदौर और उज्जैन के नये 174 मामलों को मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2337 हो गई है। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 1372, भोपाल 428, उज्जैन 126, खरगौन 61, धार 36, खंडवा 36, जबलपुर 69, रायसेन 33, होशंगाबाद 33, बड़वानी 24, देवास 24, मुरैना 13, विदिशा 13, रतलाम 13, मंदसौर 09, आगरमालवा 11, शाजापुर 06, सागर 05, ग्वालियर 04, श्योपुर 04, छिंदवाड़ा 05, अलीराजपुर 03, शिवपुरी 02, टीमकगढ़ 02, बैतूल 01, डिंडौरी 01, हरदा 01 तथा अन्य राज्य के दो मरीज शामिल हैं। इस प्रकार अब कोरोना से प्रदेश के 27 जिले प्रभावित हो चुके हैं।
इंदौर और उज्जैन में छह लोगों की मौत की पुष्टि के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 116 हो गई है। मृतकों में इंदौर के 63, भोपाल 12, उज्जैन 20, खरगौन 06, देवास 06, धार, 01, जबलपुर 01, खंडवा 01, छिंदवाड़ा 01, मंदसौर 02, होशंगाबाद 02 और आगर मालवा का एक व्यक्ति शामिल है।


Leave a Reply