ममता सरकार के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

डीएस राजपूत
गाजियाबाद। बजरंग दल महानगर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मामता सरकार की आलोचना करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी गाजियाबाद को दिया और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई।
बजरंग दल के प्रांत गौरक्षा प्रमुख सुभाष बजरंगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार द्वारा हिन्दुओं का दमन किया जा रहा है। सरकार उन्हें तरह-तरह से लगातार प्रताडि़त कर रही है। राज्य में भारत माता की जय और जय श्रीराम बोलना मानो गुनाह हो गया है। हिन्दुओं के प्रति हिंसा चरम पर है। लव जिहाद, लैंड जिहाद आम हो चला है। अभी पिछले सप्ताह मुर्सिदाबाद में संघ के एक कार्यकर्ता के पूरे परिवार को जघन्यतम तरीके से कत्ल कर दिया गया। जेहादियों ने अजनमे बच्चे को भी नहीं छोड़ा। उसकी गर्भ में ही हत्या कर दी। पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। आए दिन बांगलादेशी घुसपैठिए रोहिंगया मुसलमान आम हिंदुओं की हत्या कर रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। क्योंकि जब तक ममता बनर्जी नहीं कहती तब तक प्राथमिक सूचना तक दर्ज नहीं की जाती।
सुभाष बजरंगी ने कहा कि हमारी मांग है कि जिन लोगों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए, जिससे हिंदुओं को कत्ल होने से बचाया जा सके। प्रदर्शन में आदेश कोरी संयोजक महानगर बजरंग दल, गगन बजरंगी महानगर, हिमांशु बजरंगी महानगर, इंदर बजरंगी महानगर, दीपेंदर सिंह महानगर मीडिया प्रभारी, सुरेंद गुप्ता, बबलू, मान सिंह, राहुल पाठक, विकास, ओमपाल, सचिन, आकाश, हेमंत, शुभम, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*