राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उद्धव सरकार का आज शनिवार को फ्लोर टेस्ट होना है। एनसीपी के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने सीएम के तौर पर पदभार संभाल लिया। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन बड़ा कदम उठाया और आरे मेट्रो शेड परियोजना पर रोक लगा दी।


Leave a Reply