महिला उन्नति संस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोयडा। हबीबपुर गांव में महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि पिछले माह बालिका सुरक्षा अभियान और महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केन्द्रों और गांवो में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षित जूडो कराटे विशेषज्ञ द्वारा स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इससे महिलाएं खुद किसी भी अप्रिय स्थिति का मुकाबला कर सकती हैं। डॉ. वर्मा ने संस्था के कार्यकर्ताओं से उपरोक्त अभियान को गांव-गांव और गली-गली ले जाने क आह्वान किया।
समीक्षा बैठक में महासचिव अनिल भाटी ने संस्था का विस्तार करते हुए हबीबपुर निवासी रणवीर चौधरी को संस्था का संगठन प्रभारी, झुंडपुरा निवासी विजय तंवर को प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश), मनीष चंदेला को यूथ ब्रिगेड का पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी, श्रीमती चंद्रा नारायण को अध्यक्ष (पश्चिम उत्तर प्रदेश) और नारायण सिंह को प्रभारी (पश्चिम उत्तर प्रदेश)नियुक्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में देवेंद्र चन्दीला, ओमदत्त शर्मा, जहीर सैफ़ी, विनोद प्रधान, देवेंद्र गौतम, रजनी ठाकुर, डॉ. सागर, नंदकिशोर ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*