प्रदूषण: धुंध की चपेट में दिल्ली-एनसीआर

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता स्तर 1000 के पार। प्रदूषण को लेकर मचा हड़कंप। धुंध की चपेट में पूरा दिल्ली-एनसीआर। डॉक्टरों ने कहा- दिल्ली में रहना फिलहाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक। सोमवार को भी प्रदूषण स्तर 500 के पार पहुंचा। दिल्ली को प्राणवायु देने के लिए सोमवार से ऑड-इवन लागू किया गया है।
प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से दिल्ली में 4-15 नवंबर तक ऑड-इवन योजना लागू रहेगी। इस दौरान ऑड तारीख यानी 5, 7, 9, 11, 13, 15 नवंबर को जिन गाडिय़ों के आखिरी नंबर 1, 3, 5, 7,9 होंगे, चलेंगी। जबकि ईवन तारीख यानी 4, 6, 8, 10, 12, 14 नवंबर को 0, 2, 4, 6, 8 नंबर की गाडिय़ां दिल्ली में चल सकेंगी। नियम तोडऩे पर 4000 रुपये का जुर्माना लगेगा। नियमों में महिलाओं और दो पहिया वाहनों को छूट दी गई है। यह नियम सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 से शाम 8 बजे तक लागू होगा और रविवार को नियम खत्म रहेगा।
पांच नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
प्रदूषण के खिलाफ जंग के लिए दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और मेरठ में 5 नवंबर तक सभी सरकारी, गैरसरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*