महिला उन्नति संस्था ने सरिता वर्मा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गौतमबुद्धनगर। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण हेतु संगठन को मजबूत करते हुए पूर्व में दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष रही सरिता वर्मा को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों ने सरिता वर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने सरिता वर्मा को नियुक्ति पत्र देने के बाद संस्था की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का शो विंडो है और  आबादी के हिसाब से यह देश का सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश में महिलाओं की स्थिति को और बेहतर करने के उददेश्य से पूर्व में दिल्ली प्रदेश के अन्दर महिलाओं की मुखर आवाज रही सरिता वर्मा को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही माधुरी चौहान को उपाध्यक्ष (जनपद-गौतमबुद्धनगर) और रुचि कश्यप एवं लक्ष्मी कश्यप को सद्स्य जिला कार्यकारिणी गौतमबुद्धनगर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरिता वर्मा ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी बेहद चुनौतीपूर्ण है। संस्था ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस भरोसे को कायम रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिलाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश में महिला सशक्तीकरण के लिये पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में संस्था के महासचिव अनिल भाटी, रणवीर चौधरी, नरेश वर्मा, रेणु त्यागी, विजय तंवर, गीता भाटी, मुस्कान, राधिका, हरेन्द्र आनन्द, ओमदत्त शर्मा और देवेन्द्र चंदीला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*