मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सेना के शौर्य को किया स्मरण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विजय दिवस’ पर बुधवार को भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करते हुए उसके शौर्य को नमन किया और शहीदों के बलिदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने विजय दिवस को ‘मनुष्यता’ की विजय का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा कि अदम्य साहसी व अति अनुशासित भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम का सुफल है विजय दिवस। वर्ष 1971 के युद्ध में अपना सर्वस्व अर्पण कर मां भारती का मानवर्धन व मानवता की रक्षा करने वाले प्रत्येक वीर सैनिक को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से कोटिशः नमन। विजय दिवस ‘मनुष्यता’ की विजय का प्रतीक है।उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि 1971 युद्ध के नायकों की बहादुरी, वीरता और बलिदान को कोटि-कोटि नमन। मां भारती की सेवा में समर्पित देश के सैनिकों एवं समस्त देशवासियों को ‘विजय दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*